हरदोई: एसपी ने पुलिस विभाग में किए तबादले, कई अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पुलिस महकमें को दुरुस्त करने और लॉ एंड आर्डर को और मज़बूत करने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने काम करने वालों को तवज्जो देते हुए उन्हें थाना-कोतवाली की ज़िम्मेदारी सौंपी है। वहीं पैमाने पर खरा न उतरने वालों को रिट सेल या क्राइम ब्रांच की ज़िम्मेदारी दी है। एसपी राजेश द्विवेदी …

हरदोई, अमृत विचार। पुलिस महकमें को दुरुस्त करने और लॉ एंड आर्डर को और मज़बूत करने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने काम करने वालों को तवज्जो देते हुए उन्हें थाना-कोतवाली की ज़िम्मेदारी सौंपी है। वहीं पैमाने पर खरा न उतरने वालों को रिट सेल या क्राइम ब्रांच की ज़िम्मेदारी दी है।

एसपी राजेश द्विवेदी की कलम से चली तबादला एक्सप्रेस में काम करने वालों को जगह दी गई है। रिट सेल के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को मल्लावां कोतवाली की ज़िम्मेदारी दी गई है। बिलग्राम में तैनात एसएचओ राजवीर सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। कोतवाली शहर में तैनात फूल सिंह को बिलग्राम की ज़िम्मेदारी दी गई है। हरपालपुर के एसएचओ उमाकांत दीपक को रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मल्लावां के एसएचओ सुनील कुमार सिंह को हरपालपुर सौंपा गया है। साण्डी के एसएचओ नित्यानंद सिंह को टड़ियावां और टड़ियावां में तैनात एसएचओ राजदेव मिश्रा को साण्डी थाने का ज़िम्मेदार बनाया गया है। इसी तरह शाहाबाद कोतवाली में तैनात इख्तियार हुसैन को दोनार, इसी शाहाबाद कोतवाली में तैनात विजय प्रताप को बेनीगंज कोतवाली भेजा गया है और रामकेवल तिवारी को कोतवाली देहात से कोतवाली शहर में तैनात किया गया है।

लाइन से थाना-कोतवाली भेजे गए 5 एसआई
एसपी राजेश द्विवेदी ने इसी कड़ी में पुलिस लाइन में तैनात एसआई संदीप तिवारी व कैलाश यादव को पाली, धर्मेन्द्र चौधरी को सण्डीला कोतवाली,लाखन लाल मिश्रा को लोनार और एसआई महेन्द्र शंकर उपाध्याय को गैंगस्टर प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है।

एसएचओ बेनीगंज भेजे गए पुलिस लाइन
एसपी राजेश द्विवेदी ने लम्बी छुट्टी पर चल रहे एसएचओ बेनीगंज इन्द्रजीत सिंह चौहान को पुलिस लाइन भेजा है। वहीं पर तैनात अतिरिक्त निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव को बेनीगंज कोतवाली की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें-बिहार सिविल कोर्ट में निकली बंपर वैकेंसी, 20 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

संबंधित समाचार