यूपी-बिहार सहित 24 राज्यों में येलो अलर्ट, यहां होगी भारी बारिश, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां बनी हुई हैं और दो से तीन दिनों तक यूपी, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का कहर बरसने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होगी। इसके …
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां बनी हुई हैं और दो से तीन दिनों तक यूपी, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का कहर बरसने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होगी। इसके पीछे ओडिशा और पश्चिम बंगाल के इलाके में बना कम दबाव का क्षेत्र है।
मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार के लिए 24 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली व आसपास के मौसम की बात करें तो यहां अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बरसात होने के आसार है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को यूपी, उत्तराखंड, अरुणाचल, असम, मणिपुर, ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी बुधवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्से, बिहार, झारखंड, पश्चिम, बंगाल, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
For more details kindly visit :https://t.co/VKfJBLkzq8 pic.twitter.com/Q9vTSmtiPO
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 20, 2022
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से बादलों की आवाजाही तो बनी है लेकिन छिटपुट बारिश के बाद बादल गायब हो रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर भी हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को कई पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें : दिल्ली: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों की मौत
