Covid-19 Updates: भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5383 नए मामले, 20 और मरीजों ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,383 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,58,425 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,342 से घटकर 45,281 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, …

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,383 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,58,425 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,342 से घटकर 45,281 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 20 और लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,28,449 पर पहुंच गई है। इन 20 मृतकों में वे आठ लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 45,281 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,061 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

ये भी पढ़ें : Covid-19 Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 4,510 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

संबंधित समाचार