छत्तीसगढ़: युवती को घर में अकेला देख घुसा युवक, रेप करने के बाद जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर रेप किया था। इसके बाद उसने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से लड़की चुप थी। मगर बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने …

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर रेप किया था। इसके बाद उसने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से लड़की चुप थी। मगर बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद ही पूरा मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिचोला चौकी क्षेत्र का है।

पूरा मामला जनवरी महीने का है। जब दोपहर के वक्त 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर में अकेली थी। उसी दौरान उसी के गांव में ही रहने वाला सुरेश कुमार सवाई(33) लड़की के घर में घुस गया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। लड़की ने काफी मना किया, बार-बार विरोध किया। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना। आरोपी ने कह दिया कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। वहीं लड़की ने भी इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी। इस बीच 18 सितंबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की बात बताई।

गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी शादीशुदा है।

यह भी पढ़ें- नक्सलियों को सरेंडर कराने पुलिस कैंप पहुंचे ग्रामीण, पांच ने किया आत्मसमर्पण