अयोध्या : वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दे सरकार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट ने शुक्रवार को शिक्षा भवन परिसर में डेढ़ घंटे का धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिलाध्यक्ष राम कृपाल चौहान ने बताया कि प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में 5 सूत्री मांगो …

अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट ने शुक्रवार को शिक्षा भवन परिसर में डेढ़ घंटे का धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।

जिलाध्यक्ष राम कृपाल चौहान ने बताया कि प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में 5 सूत्री मांगो के समर्थन में दिए गए धरना के दौरान वित्तविहीन माध्यामिक शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

इसके अलावा विद्यालयो की नवीन मान्यता की शर्तों तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नवीकरण कराए जाने के नियमों का पुरजोर तरीके से विरोध किया गया। संघ की मांग रखी कि वित्त विहिन विद्यालयों के प्रधधानाचार्यों को ही बोर्ड परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक बनाया जाय।

संघ नेताओं ने कहा कि नवीन मान्यता की शर्तों से लगता है कि सरकार प्राइवेट विद्यालयोँ को पूंजीपतियों के हाथ बेंचना चाहती है। संघ नेताओं ने कहा कि नवीन मान्यता प्राप्त करने के लिए अब प्रतिभूत राशि 15 हजार से बढ़ाकर 5 लाख रुपए और सुरक्षित कोष की धनराशि 3 हजार से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए कर दी गई है।

साथ ही जमीन दो बीघा से 6 बीघा कर दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों के हर तीसरे साल नवीनीकरण कराने की भी शर्ते थोप दी है जिसकी नवीनीकरण राशि 30 हजार रुपए रखी गई है। संगठन इसी के खिलाफ खड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें:- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा जारी, नाराज चीफ प्रॉक्टर ने कहा- ‘अब मैं दूंगा धरना’

संबंधित समाचार