10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड बीईसीआईएल ने भोपाल, मध्य प्रदेश में एक सरकारी कार्यालय के लिए वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू है और आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर …

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड बीईसीआईएल ने भोपाल, मध्य प्रदेश में एक सरकारी कार्यालय के लिए वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू है और आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर 2022 है। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा कुल 95 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बेसिल की ऑफिशियल साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारो की योग्यता अलग-्अलग तय की गई है।

ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए बेसिल की वेबसाइट www.becil.com पर जाएं। ‘
करियर अनुभाग’ पर जाएं और फिर पंजीकरण फॉर्म (ऑनलाइन) पर क्लिक करें।
पंजीकरण (Registration) कर शुल्क (Fees) का ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) करें।
उसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।
भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें- UP Police Recruitment: 2430 वैकेंसी से जुड़ा नया नोटिस जारी