हमीरपुर: मौसम साफ होते ही शुरू हो गई खाद की मारामारी, सैकड़ों किसान बैरंग लौटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। मौसम साफ होते ही किसानों ने खेतों की ओर रुख कर लिया है। बुआई के लिए खेतों को संवारने में जुटे हैं, लेकिन अभी भी समतल व गहराई वाले काबर तथा मार भूमि में पानी भरा होने से जुताई बुवाई में कुछ समय लग सकता है। इसके बाद भी समय पर बुवाई …

हमीरपुर, अमृत विचार। मौसम साफ होते ही किसानों ने खेतों की ओर रुख कर लिया है। बुआई के लिए खेतों को संवारने में जुटे हैं, लेकिन अभी भी समतल व गहराई वाले काबर तथा मार भूमि में पानी भरा होने से जुताई बुवाई में कुछ समय लग सकता है। इसके बाद भी समय पर बुवाई के लिए खाद की आवश्यकता पूरी करने के लिए किसानों ने डीएपी खाद के लिए कस्बों का रुख कर लिया है। खाद को लेकर सहकारी समितियों में भारी भीड़ रही।

खाद न मिलने से बड़ी संख्या में किसान इनके चक्कर लगा कर लौट रहे हैं। वहीं किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव अविनाश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अपने खातेदारों को ही बुधवार को डीएपी खाद की 1000 बोरी वितरित कर सके हैं। यहां भी दिन के तीसरे पहर खाद का स्टाक खत्म हो गया। जिससे किसानों में निराशा व्याप्त हो रही है।

कस्बा स्थित खाद्य बिक्री के बड़े केंद्र क्रय विक्रय व पीसीएस में डीएपी खाद की 11 सौ बोरियां चार सौ किसानों को वितरित की गई। जबकि इसके लिए सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। यह देख मौदहा के उप जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को लाइन में लगवाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। उन्हें बताया गया कि खाद लगातार आ रही है। खाद से कोई भी किसान वंचित नहीं रहेगा। किसानों ने उनसे बताया कि बेहद कम खाद मिलने से उनकी जरूरत पूरी नहीं हो पा रही। उधर किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव ने बताया कि देर शाम खाद आई। सुबह से ही उन्होंने अपने खातेदार किसानों को उनके खातों के आधार पर वितरित कर दी है। कहा सभी किसानों को खाद मुहैया कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें-बरेली: मगरमच्छ देख मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

संबंधित समाचार