बाराबंकी: तीन करोड़ 45 लाख के कार्यों का विधायक व सांसद ने किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर/ बाराबंकी, अमृत विचार। फतेहपुर ब्लॉक सभागार परिसर में क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र वर्मा व सांसद उपेंद्र रावत बाराबंकी के द्वारा क्षेत्र पंचायत के तहत होने वाले 47 कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यों की लागत करीब तीन करोड़ 45 लाख रुपए की है। विधायक साकेंद्र वर्मा ने कहा, कि हाईवे किनारे की जमीन की कीमत …

फतेहपुर/ बाराबंकी, अमृत विचार। फतेहपुर ब्लॉक सभागार परिसर में क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र वर्मा व सांसद उपेंद्र रावत बाराबंकी के द्वारा क्षेत्र पंचायत के तहत होने वाले 47 कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यों की लागत करीब तीन करोड़ 45 लाख रुपए की है।

विधायक साकेंद्र वर्मा ने कहा, कि हाईवे किनारे की जमीन की कीमत दो गुनी हुई तो हमने की किसी की पार्टी नहीं पूछी और निस्वार्थ भाव से विकास किया। आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें तीन प्रकार के लोगों को लाभ मिलेगा, मनरेगा के मजदूर जिनका श्रम विभाग में रजिस्टेशन है। लाल कार्ड धारक है। 2012 के सर्वे सूची में नाम वाले लोगों को लाभ मिलेगा। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।

ये भी पढ़ें-स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को 20-20 वर्ष का कठोर कारावास

संबंधित समाचार