FIFA World Cup 2022 में परफॉर्म करेंगी Nora Fatehi, ऐसा करने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही फीफा व्लर्डकप में परफार्म करेंगी। वह दिसंबर में हाने वाले फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी। जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब नोरा भी फीफा व्लर्डकप में परफार्म करने जा रही हैं। नोरा, विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही फीफा व्लर्डकप में परफार्म करेंगी। वह दिसंबर में हाने वाले फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी। जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब नोरा भी फीफा व्लर्डकप में परफार्म करने जा रही हैं। नोरा, विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं।

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 16 में Kili Paul की एंट्री, डांस मूव्स से बढ़ाएंगे घर की एनर्जी

नोरा फतेही फीफा के संगीत वीडियो में शामिल होने वाली अगली कलाकार हैं, जो इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नज़र आएंगी। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है, जो दुनिया के फेमस रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक है।

नोरा फतेही फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। बताया जा रहा है कि वह क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें:-‘ऐ वतन मेरे वतन’ से OTT प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगी सारा, इस फ्रीडम फाइटर का निभा रहीं किरदार

संबंधित समाचार