चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए अपनाए ये टिप्स
त्वचा चमकदार और अपनी सुंदरता को कायम रखने के लिए रोजाना नए – नए तरीके खोजते रहते हैं। जिससे त्वचा गौरी दिखें और यदि त्वचा ज्यादा गौरी न भी दिखे तो कम से कम चेहरा साफ और ग्लो करता हुआ दिखे। वहीं बारीश के मौसम में भी ऑयली स्किन, पिंपल्स व एक्ने की समस्या भी …
त्वचा चमकदार और अपनी सुंदरता को कायम रखने के लिए रोजाना नए – नए तरीके खोजते रहते हैं। जिससे त्वचा गौरी दिखें और यदि त्वचा ज्यादा गौरी न भी दिखे तो कम से कम चेहरा साफ और ग्लो करता हुआ दिखे। वहीं बारीश के मौसम में भी ऑयली स्किन, पिंपल्स व एक्ने की समस्या भी काफी देखने को मिलती है। आइए, हम आपको 5 ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जो आपकी त्वचा को निखारने और ग्लो करने में मदद करेंगे –
1. दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो एक नेचुरल ब्लीच है। हाथ में दही लेकर उससे चेहरे पर मसाज कीजिए और बाद में हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लीजिए। आपको तुरंत ही चेहरे पर ग्लो नजर आने लगेगा।
2. पपीता भी एक नेचुरल ब्लीच है। पपीते का एक टुकड़ा काट लें और उसे अच्छी तरह चेहरे पर मलें । करीब दो-तीन मिनट बाद चेहरा धो लें। आपको साफ तौर पर अंतर नजर आएगा।
3. नींबू नेचुरल ब्लीच का एक बहुत अच्छा उदाहरण है। साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण चेहरे के लिए और भी फायदेमंद है. नींबू की कुछ बूंदों को चेहरे पर लगाकर पांच मिनट बाद धो लें। इससे चेहरा साफ दिखाई देने लगेगा।
4. हल्दी एंटीसेप्टिक होने के साथ ही एंटी-बैक्टीरियल भी है। ये त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है. साथ ही ये स्किन टोन को भी निखारने का काम करती है. हल्दी में कुछ मात्रा दूध की मिलाकर लगाने से बहुत फायदा होगा।
5. शहद ब्लीच की तरह काम करता है और साथ ही त्वचा को मॉश्चराइज करने के भी, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होता है। शहद लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे चेहरे पर पांच मिनट लगाकर छोड़ दीजिए और बाद में गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लीजिए।
