लखनऊ: नगर कीर्तन में पंज प्यारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, उमड़ी भारी भीड़
लखनऊ। यूपी का राजधानी लखनऊ में सिख समाज के चौथे गुरु रामदास जी महराज के प्रकाशोत्सव (जन्मोत्सव) पर रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा श्रीरामदास जी आर्यानगर से निकले कीर्तन में पंज प्यारे कृपाण लेकर चल रहे थे। पंज प्यारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। फूलों से सजाई गई भव्य पालकी में श्री गुरु ग्रन्थ …
लखनऊ। यूपी का राजधानी लखनऊ में सिख समाज के चौथे गुरु रामदास जी महराज के प्रकाशोत्सव (जन्मोत्सव) पर रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा श्रीरामदास जी आर्यानगर से निकले कीर्तन में पंज प्यारे कृपाण लेकर चल रहे थे। पंज प्यारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। फूलों से सजाई गई भव्य पालकी में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की सवारी निकाली गई।
मोती नगर चौराहा, गौड़िया मठ रोड, डीएवी कॉलेज ऐशबाग रोड, नाका चौराहा, होता हुआ यह नगर कीर्तन वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। इसमें भारत स्काउट्स के बच्चों ने भी भाग लिया। खालसा इंटर कॉलेज एवं श्री गुरुनानक विद्यालय चन्दर नगर की बच्चियों ने बैंडबाजों के साथ भाग लिया।
नगर कीर्तन में पंजाबी यूथ एसोसिएशन, सिख यंग मेन्स एसोसिएशन, सिख सेवक जत्था, सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी, माता गूजरी सत्संग सभा ने शबद कीर्तन का गायन किया। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा ने नगर कीर्तन का संचालन करने वाले सदस्यों को गुरु का सम्मान सिरोपा भेंट किया।
यह भी पढ़ें:-बरेली: गुरु श्रीगुरु तेग बहादुर के 401वें प्रकाश पर्व पर धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन
