Premier League : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्लब फुटबॉल में दागा 700वां गोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिरकार इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के इस सत्र में अपना पहला गोल करने में सफल रहे जो उनका क्लब फुटबॉल में 700वां गोल है। पुर्तगाल के इस स्टार स्ट्राइकर के गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एवर्टन को 2-1 से हराया। रोनाल्डो खेल के 29वें मिनट में चोटिल एंथनी मार्शल की …

लंदन। क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिरकार इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के इस सत्र में अपना पहला गोल करने में सफल रहे जो उनका क्लब फुटबॉल में 700वां गोल है। पुर्तगाल के इस स्टार स्ट्राइकर के गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एवर्टन को 2-1 से हराया। रोनाल्डो खेल के 29वें मिनट में चोटिल एंथनी मार्शल की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे और इसके 15 मिनट बाद उन्होंने गोल दाग दिया। यह उनका मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से 144वां गोल था।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियाल मैड्रिड की तरफ से 450 गोल कर रखे हैं, जबकि युवेंट्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 101 गोल दागे थे। रोनाल्डो ने पांच गोल स्पोर्टिंग की तरफ से भी किए हैं। यूरोपा लीग की तरह यूनाइटेड ने इस मैच में भी पिछड़ने के बाद वापसी की। एलेक्स इवोबी ने एवर्टन को पांचवें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी।

एंटनी ने 15वें मिनट में यूनाइटेड की तरफ से बराबरी का गोल किया। एक अन्य मैच में आर्सेनल ने लिवरपूल को 3-2 से हराया। बुकायो साको ने 76वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर आर्सेनल को यह महत्वपूर्ण जीत दिलाई। इस बीच जियानलुका स्कैमका ने वेस्ट हैम की तरफ से अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इटली के इस स्ट्राइकर ने तीसरे मैच में भी गोल दागा जिससे वेस्ट हैम ने फुल्हम को 3-1 से पराजित किया। एक अन्य मैच में क्रिस्टल पैलेस ने लीड्स को 2-1 से शिकस्त दी।

ये भी पढ़ें : Ind Vs SA 2nd ODI: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका पर धमाकेदार जीत, श्रेयस-ईशान ने बल्ले से मचाई तबाही

संबंधित समाचार