छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने उपसरपंच को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक उपसरंपच को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल उपरसपंच को बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया है। सिकसोड़ पुलिस के अनुसार ग्राम चारगांव में कल खेत में घूमने गए उपसरपंच सियाराम रामटेके (54) पर नक्सलियों ने गोलियां चला दी। चार गोली लगने से …
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक उपसरंपच को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल उपरसपंच को बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया है। सिकसोड़ पुलिस के अनुसार ग्राम चारगांव में कल खेत में घूमने गए उपसरपंच सियाराम रामटेके (54) पर नक्सलियों ने गोलियां चला दी। चार गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली खत्म होने पर नक्सलियों ने पत्थर मारना शुरू किया।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार, तफ्तीश में जुटी पुलिस
इसके बाद सियाराम को मृत समझ कर नक्सली मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन घायल को अंतागढ़ अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से रायपुर रेफर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर गश्त तेज कर दी है।
ये भी पढ़ें- सीएम भूपेश ने राजस्व अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई कड़ी नाराजगी, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
