हमीरपुर: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त गिरे कई मकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। रविवार रात में हुई झमाझम बारिश से जिले में भारी जलभराव हो गया है। सरीला कस्बे के वार्ड 7 में दो कच्चे घर गिरे, घर गृहस्थी का दब गया। ग्राम न्यायालय व वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में भी फिर से पानी भर गया। रविवार को रात भर हुई झमाझम बारिश कच्चे घरों के …

हमीरपुर, अमृत विचार। रविवार रात में हुई झमाझम बारिश से जिले में भारी जलभराव हो गया है। सरीला कस्बे के वार्ड 7 में दो कच्चे घर गिरे, घर गृहस्थी का दब गया। ग्राम न्यायालय व वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में भी फिर से पानी भर गया।

रविवार को रात भर हुई झमाझम बारिश कच्चे घरों के लिए आफत बनी हो गई है। लगभग 20 दिन पहले भी बारिश से कच्चे मकान काफी गिर गए थे। सरीला कस्बे के वार्ड नं 7 निवासी करन सिंह पुत्र जय सिंह ने बताया रविवार रात लगभग एक बजे कच्ची अटारी अचानक भरभरा कर गिर गई। अटारी में भूसा, अनाज व घर गृहस्थी का सामान दब गया।

घर के लोग दूसरे मकान में सो रहे थे। अनिरुद्ध ने बताया कि रातभर हुई बरसात से कच्चा घर का गिर गया है। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। अगर इसी तरह बरसात होती रही तो घर धराशायी हो जाएगा।

पीड़ितों ने शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। वहीँ कस्बे के ग्राम न्यायालय व वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में भी फिर से पानी भर गया। वादकारियों को आने जाने में परेशानी हो रही हैं।

यह भी पढ़ें… हमीरपुर: परिजनों से नाराज किशोरी फांसी लगाकर जान दी

संबंधित समाचार