मुंबई हवाई अड्डे पर 1.63 करोड़ रुपये का सोना जब्त, दुबई से आए दो यात्री गिरफ्तार
मुंबई। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.07 किलोग्राम सोना जब्त किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बरामद किए गए सोने की कीमत 1.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये भी पढ़ें- Ujjain Mahakal Lok: …
मुंबई। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.07 किलोग्राम सोना जब्त किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बरामद किए गए सोने की कीमत 1.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Ujjain Mahakal Lok: उज्जैन में बोले पीएम मोदी- काल की रेखाएं मिटा देते हैं महाकाल
मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारी के मुताबिक बरामद किए गए सोने को पाउडर को मोम का आकार देकर भीतरी वस्त्रों में छिपाकर रखा गया था। इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दोनों लोग भारतीय मूल के हैं। सोने को दो पैकेटों में छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार किए गए यात्रियों में एक पुरुष और महिला है। एक पुरुष और एक महिला को सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले ‘गुजरात गौरव यात्रा’ को जेपी नड्डा दिखाएंगे हरी झंडी
