बरेली: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने की करवा चौथ की खरीदारी, करेंगी सोलह सिंगर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। हिन्दू धर्म में महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं। महिलाएं इस दिन को खास बनाने के लिए करवा चौथ के सामान की जमकर खरीदारी कर रहीं हैं। ये भी पढ़ें- बरेली: घटतौली के विरोध …

बरेली,अमृत विचार। हिन्दू धर्म में महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं। महिलाएं इस दिन को खास बनाने के लिए करवा चौथ के सामान की जमकर खरीदारी कर रहीं हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: घटतौली के विरोध में कोटेदार की पत्नी ने किया तराजू से हमला, पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी

शहर का बड़ा बाजार, कुतुबखाना, सिविललाइंस समेत सभी बाजारों में खासा रौनक है। कहीं साड़ी की दुकान पर रंगत है तो कहीं चूड़ियों की दुकान पर खरीदारी हो रही है सड़कों पर भी करवा चौथ से जुड़े सामान बिक रहे हैं।

करवा चौथ को लेकर साड़ी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ रही है। साड़ी विक्रेता गगन ने बताया कि करवा चौथ पर रौनक तो बड़ी है। महिलाओं में अम्बरेडी साड़ी की डिमांड सबसे अधिक बढ़ी है। सजने सबरने के लिए ब्यूटी पार्लर में बुकिंग भी हो रही है।

करवा चौथ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। करवा यानी मिट्टी का बर्तन चार यानी चतुर्थी, इस त्यौहार पर मिट्टी के बर्तन यानी करवे का विशेष महत्व माना जाता है। सभी विवाहिता साल भर इस त्योहार का इंतजार करती हैं और इनकी सभी विधियों को बड़े श्रद्धा भाव से पूरा करती हैं। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते प्यार और विश्वास का प्रतीक है।

रेडीमेड थाली पर बड़े दाम
करवा चौथ पर सजी थाली छलनी सहित कई आइटम की पैकिंग जो पिछले साल 200 रुपए की थी इस बार 300 की है क्योंकि थाली को सजाने वाले सामान महंगा मिला है और मिट्टी के करवा जो पहले ₹20 में मिलता अब वह 50 से साठ में बिक रहा है।

महिलाओं में मेहंदी लगाने का बढ़ा क्रेज
बरेली के तमाम मॉल प्रमुख बाजार तमाम विभिन्न स्थानों पर मेहंदी लगाने वाली महिलाओं की भीड़ लग रही है। मेहंदी लगाने वाले कारीगरों का कहना है कि इस बार पिछले 2 साल के मुकाबले कारोबार अच्छा चल रहा है और बुकिंग द्वारा भी काम अच्छा आया है।

ब्यूटी पार्लर पर विशेष ऑफर कार्ड
ब्यूटी पार्लर संचालक ने बताया करवा चौथ के दिन उन्होंने विशेष ऑफर कार्ड जारी किए हैं, जिसमें हेयर स्टाइल, ब्लीचिंग, हैंड ब्लीचिंग, आइब्रो सहित चेहरे पर आवश्यक बाल हटाना शामिल है। अभी तक आठ से दस बुकिंग मिल चुकी है।

करवा चौथ व्रत को लेकर मान्यता
प्राचीन कथाओं के अनुसार करवा चौथ की परंपरा देवी देवताओं के समय से चली आ रही है। माना जाता है कि इस बार देवताओं और दानवों में युद्ध शुरू हो गया है और उस युद्ध में देवताओं की हार हो रही है। ऐसे में देवता ब्रह्मदेव के पास गए और उसने प्रार्थना की ब्रह्मदेव ने कहा कि इस संकट से बचाने के लिए सभी देवताओं की पत्नियों को अपने-अपने पतियों के लिए व्रत रखना चाहिए और सच्चे दिल से उनकी विजय के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। ब्रह्मदेव ने यह वचन दिया कि ऐसा करने पर निश्चित ही इस युद्ध में देवजाओ की जीत होगी। ब्रह्मदेव की इस सुझाव को सभी देवताओं और उनकी पत्नियों ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

ब्रह्मदेव के कहे अनुसार कार्तिक माह की चतुर्थी के दिन सभी देवताओं की पत्नी ने व्रत रखा और अपने पति की यानी देवताओं की विजय के लिए प्रार्थना की उनकी यह प्रार्थना स्वीकार हुई और युद्ध में देवताओं की जीत हुई। इस खुशखबरी को सुनकर सभी देव पत्नियों ने अपनी व्रत खोला और खाना खाया उस समय आकाश में चंद्र भी निकल आया था। माना जाता है कि इस दिन से करवा चौथ के व्रत की परंपरा शुरू हुई।

पत्नी के बेले गजरे से महकेगा पति का मन
करवा चौथ के दिन तैयारी के लिए चमेल वा बेले के फूल बाजार में डिमांड बढ़ी है, जिसके चलते ₹20 से लेकर ₹200 तक का बालों में लगाने वाला गजरा बाजार में बिक रहा है और लोगों के ऑर्डर भी दे रहेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: नारकोटिक्स विभाग पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी से की शिकायत

संबंधित समाचार