UP : कार की टक्कर से टाटा मैजिक पलटा, एक सवारी की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार।  नेशनल हाईवे पर कार चालक ने सामने से आ रहे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। जिसके बाद  वह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 12 सवारियां घायल हो गईं। सूचना  के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायलों  को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

शुक्रवार देर शाम को एक टाटा मैजिक मुरादाबाद से सवारियां लेकर सिविल लाइंस की ओर आ रहा था कि इसी  दौरान सिविल लाइंस की ओर से आ रहे कार चालक ने फोटो चुंगी के पास टाटा  मैजिक को टक्कर मार दी।  टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद लोग सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। उसके बाद घायलों को एक किनारे बैठाया। टाटा मैजिक में सवार  बबलू नाम के युवक की मौत हो गई, जोकि रोशनबाग का बताया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजनों का पता लगा रही है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि  कार ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार