काशीपुर: अस्पताल खुलवाने के नाम पर 70 लाख की धोखाधड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने 53 करोड़ रुपये अनुदान दिलाने के नाम पर लखनऊ के रहने वाले पिता-पुत्र पर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बूरा बताशा गली मुख्य बाजार निवासी शिवानी बिंदल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर …

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने 53 करोड़ रुपये अनुदान दिलाने के नाम पर लखनऊ के रहने वाले पिता-पुत्र पर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

बूरा बताशा गली मुख्य बाजार निवासी शिवानी बिंदल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 2020 में उनके पति सिद्धार्थ बिंदल की लखनऊ निवासी पिता-पुत्र से मुलाकात हुई। दोनों ने उनके पति से कहा कि उनके संबंध प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री आदि बड़े लोगों से हैं।

उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में चिकित्सा का व्यवसाय काफी फल-फूल रहा है। जिसके लिए विदेशों से आपके लिए 53 करोड़ रुपये फंडिंग की व्यवस्था करा देंगे। जिसके बाद उसके पति ने विभिन्न माध्यमों से करीब 70 लाख रुपये दे दिया, लेकिन 2 साल बीतने के बाद भी दोनों पिता-पुत्र ने कोई अनुदान नहीं दिलवाया और न ही उनके पैसे वापस कर रहा है। पैसे वापस मांगने पर दोनों पिता-पुत्र अब उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।