PM Modi की मां पर अभद्र टिप्पणी नहीं बर्दाश्त करेगा हिंदुस्तान, AAP है BJP की ‘B’ टीम: भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोपाल इटालिया (AAP गुजरात प्रमुख) ने जातिवादी टिप्पणी की है जिसे न गुजरात बर्दाश्त करेगा और न ही देश बर्दाश्त करेगा। उन्होंने PM की मां के बारे में टिप्पणी की। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा …
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोपाल इटालिया (AAP गुजरात प्रमुख) ने जातिवादी टिप्पणी की है जिसे न गुजरात बर्दाश्त करेगा और न ही देश बर्दाश्त करेगा। उन्होंने PM की मां के बारे में टिप्पणी की। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। मां तो मां होती है चाहे किसी की भी मां हो। पूत कपूत हो सकता है लकिन मां कभी कुमाता नहीं होती।
बघेल ने कहा कि वे (AAP) भाजपा की ‘बी’ टीम हैं। वे कांग्रेस को हराने के लिए गुजरात, गोवा, उत्तराखंड जाते हैं। ये कितना भी कुछ बोलें लेकिन उनका लक्ष्य यही है। AAP आम आदमी पार्टी नहीं है खास आदमी पार्टी है। बघेल ने कहा कि गुजरात चुनाव में मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी का होगा।
ये भी पढ़ें : गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी से गुजरात के पटेल समाज में भारी रोष: केजरीवाल
क्या कहा था इटालिया ने?
बीजेपी ने पिछले गुरुवार को एक वीडियो जारी किया था। चलती कार में बनाये गये इस नये वीडियो में इटालिया को कथित रूप से कहते सुना जा सकता है, आप नीच नरेंद्र मोदी को उनकी जनसभाओं के खर्च सार्वजनिक करने को क्यों नहीं कहते और उनकी मां हीराबा भी नाटक कर रही हैं। मोदी 70 साल के करीब हैं, वहीं हीराबा जल्द 100 साल की होंगी, फिर भी दोनों की नौटंकी चालू है। इससे पहले BJP ने उनके दो वीडियो जारी किए थे। इनमें से एक में वह मोदी के लिए अपशब्द बोलते और दूसरे में महिलाओं को मंदिर नहीं जाने की सलाह देते सुने जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस की हिरासत में गुजरात AAP अध्यक्ष गोपाल इटालिया, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
BJP ने बोला था हमला
गुजरात भाजपा प्रवक्ता यमल व्यास ने आप नेता पर निशाना साधते हुए कहा था, इस आदमी की संस्कृति देखिए. प्रधानमंत्री मोदी की 100 वर्षीय मां राजनीति में नहीं हैं। उनके लिए इतनी निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल गुजरात की संस्कृति नहीं है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर इटालिया का वीडियो साझा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था।
उन्होंने ट्वीट में कहा था, अरविंद केजरीवाल, आपके आशीर्वाद से अभद्र भाषा बोलने वाले गोपाल इटालिया अब हीरा बा के लिए अपशब्द कह रहे हैं। मैं कोई नाराजगी नहीं जता रही, मैं यह नहीं दिखाना चाहती हूं कि गुजराती कितने नाराज हैं, लेकिन यह जान लें कि आपको आंका गया है और आपकी पार्टी गुजरात में चुनावी रूप से समाप्त हो जाएगी. अब जनता न्याय करेगी।
ये भी पढ़ें : AAP नेता गोपाल इटालिया ने PM की मां को कहे अपशब्द, स्मृति बोलीं- वो गटर जैसे मुंह वाले
