महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने सभी आपराधिक राजनीतिक मामलों को वापस लेने की दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने गुरुवार को 30 जून 2022 तक राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों से जुड़े हुए सभी आपराधिक मामलों को वापस लेने की मंजूरी प्रदान की। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 जून, 2022 तक के उन सभी आपराधिक राजनीतिक मामलों को वापस लिया जाएगा जिसमें जान-माल का …

मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने गुरुवार को 30 जून 2022 तक राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों से जुड़े हुए सभी आपराधिक मामलों को वापस लेने की मंजूरी प्रदान की। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 जून, 2022 तक के उन सभी आपराधिक राजनीतिक मामलों को वापस लिया जाएगा जिसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने मार्च 2022 में निर्णय लिया था कि मार्च 2022 तक गणेश उत्सव और दही हांडी (कृष्ण जन्माष्टमी) से संबंधित सभी सामाजिक और राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों के मामलों को वापस लिया जाएगा।

ये भी पढे़ं- बंगाल में सिर्फ हरित पटाखों के लिए मिलेंगे लाइसेंस, अधिसूचना जारी


संबंधित समाचार