23 अक्टूबर: जानिए अतीत के पन्नों में दर्ज आज की तारीख का इतिहास
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं 1764: मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ। 1910: ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं। 1915: न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। …
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं
1764: मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।
1910: ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
1915: न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
1942: अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जर्मन सेना को पराजित किया।
1943: नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की।
1946: त्रिग्वेली (नार्वे) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त। संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक।
1958: रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार।
1973: अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट मामले में टेप जारी करने पर सहमत हुए।
1978: चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
1980: लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।
1989: हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया। हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1998: जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
2000: अमेरिकी विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली के साथ ऐतिहासिक मुलाकात।
2001: नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की। एप्पल ने आईपॉड बाज़ार में उतारा।
2003: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी।
2006: सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।
2007: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नये सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया।
2008: नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।
2011: तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप, 582 लोगों की मौत, हजारों घायल।
ये भी पढ़ें : 22 अक्टूबर: जानिए अतीत के पन्नों में दर्ज आज की तारीख का इतिहास
