प्रयागराज: मरीज की मौत के बाद अब, अस्पताल पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी
अमृत विचार लखनऊ प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में डेंगू पीड़ित मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ाये जोन के मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में जांच कर रही प्रयागराज पुलिस की ओर से अस्पताल प्रशासन को नोटिस दिया गया है। जांच पाया गया है कि हास्पिटल …
अमृत विचार लखनऊ प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में डेंगू पीड़ित मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ाये जोन के मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में जांच कर रही प्रयागराज पुलिस की ओर से अस्पताल प्रशासन को नोटिस दिया गया है। जांच पाया गया है कि हास्पिटल के भवन के नक्शे को मंजूरी नहीं मिली थी, फिर भी निर्माण कराया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अस्पताल पर बुलडोजर कार्रवाई की जा सकती है।
डिप्टी सीएम ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के आदेश
इस मामले में डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद हॉस्पिटल की जांच शुरू हुई। हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से इस मामले में अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश भी की थी। जांच में कई खामियां मिली हैं।
फिलहाल सील है अस्पताल
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में आने वाले स्थित ग्लोबल अस्पताल को पहले ही सील कर दिया गया था। सीएमओ का कहना है कि प्लेटलेट्स के नमूने की जांच होने तक अस्पताल सील रहेगा। अधिकारी। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से इस बात की जानकारी पत्रकारों को दी गई है कि यदि बुलडोजर चलाने की कार्रवाई होती है तो वह कार्रवाई को रुकवाने के लिए कोर्ट का सहारा लेंगे।
