बलिया: चोरों ने मकान से लाखों रुपये का सामान किया पार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। दीवाली की रात चोरों ने नरहीं थाना क्षेत्र के अमांव गांव के एक मकान से लाखों रुपये का सामान समेटकर फरार हो गये। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही गांव में खलबली मच गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने चोरी का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। …

बलिया, अमृत विचार। दीवाली की रात चोरों ने नरहीं थाना क्षेत्र के अमांव गांव के एक मकान से लाखों रुपये का सामान समेटकर फरार हो गये। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही गांव में खलबली मच गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने चोरी का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

मिली जानकारी के अनुसार अमांव निवासी मोहम्मद अमजद अली के परिवार के लोग भोजन करने के बाद मकान के अलग-अलग हिस्सों में सो गये। इसी बीच मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोर उन कमरों की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया जिसमें लोग सो रहे थे। इसके बाद अन्य कमरों में मौजूद आलमारी आदि को तोड़कर उसमें मौजूद सोने-चांदी के गहने व कीमती कपड़े आदि सामान समेट ले गये ।

मंगलवार की सुबह सोकर उठी महिलाओं ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद मिला। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीनकी जा रही है।

ये भी पढ़ें-एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की बनेगी भारत की प्रधानमंत्रीः ओवैसी

संबंधित समाचार