आगरा: पेड़ से लटकता मिला राजमिस्त्री का शव, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में राजमिस्त्री का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। मामला आगरा के डौकी थाना क्षेत्र का है। यहां लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे …

आगरा। आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में राजमिस्त्री का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। मामला आगरा के डौकी थाना क्षेत्र का है। यहां लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड पर आज शुक्रवार सुबह करीबन 10 बजे एक व्यक्ति का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला।

घटना स्थल से मिला शव थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव बहेटा के रहने वाले 45 वर्षीय राम गोविंद का है। इस मामले में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राम गोविन्द गुरुवार शाम को अपने साढ़ू के घर कुंडौल जाने के लिए रवाना हुए थे। परिजनों के अनुसार राम गोविन्द पिछले कुछ समय से कर्ज से परेशान चल रहे थे।

आज सुबह राहगीरों द्वारा शव के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से कर्ज का मामला पता चलने के बाद पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- गंगा मेले में भैंसा-बुग्गी से हटाएं रोक

संबंधित समाचार