Bareilly: फ्लैट में चल रही थी कॉल गर्ल संग मस्ती, पुलिस ने कर दिया भंडाफोड़, लड़की समेत छह पकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लड़को की पार्टी में कॉल गर्ल से मुलाकात हुई और फिर उसके साथ मस्ती करने किराये की फ्लैट पर चले। इलाके के लोगों ने शिकायत कर दी। हरकत में आई पुलिस ने बारादरी थाना क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पांच लड़को और एक लड़की को गिरफ्तार किया गया। बारादरी थाना क्षेत्र में जिस्मफरोशी के धंधे का ये पहला मामला नहीं। इससे भी कई पुलिस जिस्मफरोशी का पर्दाफाश कर चुकी है।

मंगलवार की रात बारादरी पुलिस को सूचना मिली थी कि डोहरा रोड की पॉश कालोनी महेंद्रनगर फेस-2 के एक फ्लैट में देह व्यापार किया जा रहा है। बताया कि आए दिन मकान में अंजान महिला और पुरुष आकर रुकते हैं। बारादरी थाना प्रभारी निरीक्षक और मिशन शक्ति टीम हरकत में आई। सीओ सिटी थर्ड के साथ टीम फ्लैट पर दबिश देने पहुंची। दबिश के दौरान फ्लैट में एक लड़की और 5 लडके आपत्तिजनक हालत में मिले। अंदर की संख्या में कंडोम के अलावा पेट्रोलियम जैली, मॉश्चराइजर, नकदी मिली।

पूछताछ में पता चला कि पकड़ी गई लड़की पांचों युवको को जिस्मफरोशी की रकम तय कर फ्लैट पर लेकर आई थी। युवकों ने बताया कि वे पहले से कॉल गर्ल को जानते हैं। पार्टी में उसके साथ मुलाकात हुई थी। कई बार पहले भी उसके साथ मौज मस्ती कर चुके हैं। पैसे लेकर वह देह व्यापार करती है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत रिपोर्ट दर्ज की। 

छापेमारी के दौरान बिचपुरी का रोहित भी गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर एक्ट से लेकर आर्म्स एक्ट और एससीएसटी एक्ट के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा सोनू निवासी डेलापीर नूरी, बसन्त निवासी राजेन्द्रनगर, अभय विक्रम निवासी मिथलापुर कालोनी 100 फुटा, सुधान्शु निवासी कांकरटोला को भी गिरफ्तार किया गया।

संबंधित समाचार