छत्तीसगढ़: एक नंबर से धान की खरीदी हो जाएगी शुरू, अवैध परिवहन रोकने के लिए बने 12 चेकपोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित कवर्धा जिले में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। इससे पहले अवैध परिवहन रोकने के लिए 12 अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यह चेकपोस्ट मध्यप्रदेश बॉर्डर से लगे धावइ पानी, पोलमी और खारा में बनाए गए हैं। अभी तक इन्हीं राज्यों से सबसे ज्यादा अवैध धान का परिवहन पकड़ा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित कवर्धा जिले में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। इससे पहले अवैध परिवहन रोकने के लिए 12 अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यह चेकपोस्ट मध्यप्रदेश बॉर्डर से लगे धावइ पानी, पोलमी और खारा में बनाए गए हैं। अभी तक इन्हीं राज्यों से सबसे ज्यादा अवैध धान का परिवहन पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: फल विक्रेता ने घर में फहराया पाकिस्तानी झंडा, गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, साल 2021 में धान के अवैध परिवहन और भंडारण के 81 मामले सामने आए थे। इस दौरान 28 हजार 597 बोरा धान जब्त किया गया था, जिसकी कीमत 2.84 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा प्रयागराज उत्तर प्रदेश से अवैध धान परिवहन करते 256 क्विंटल धान पकड़ा गया था।

अफसरों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा है। जिसके कारण दूसरे राज्यों के धान को यहां के बिचौलियों से मिलकर बेचने की शिकायत मिलती रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी के लिए चेकपोस्ट बनाने के साथ ही सभी धान केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पार्षद के भतीजे की हत्या कर शव काे जमीन में गाड़ा, तीन गिरफ्तार