अभिनेता टिम रोथ के बेटे कॉर्मैक रोथ का 25 साल की उम्र में निधन, जर्म सेल कैंसर से थे पीड़ित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लॉस एंजेलिस। संगीतकार और अभिनेता टिम रोथ के बेटे कॉर्मैक रोथ का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। वह 25 वर्ष के थे। परिवार ने सोमवार को एक बयान में कहा, 16 अक्टूबर को रोथ ने ‘‘अपने परिवार की मौजूदगी में शांति से अंतिम सांस …

लॉस एंजेलिस। संगीतकार और अभिनेता टिम रोथ के बेटे कॉर्मैक रोथ का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। वह 25 वर्ष के थे।

परिवार ने सोमवार को एक बयान में कहा, 16 अक्टूबर को रोथ ने ‘‘अपने परिवार की मौजूदगी में शांति से अंतिम सांस ली, जो उसे बेहद प्यार करता था’’। बेनिंगटन कॉलेज के स्नातक, रोथ एक गिटारवादक, संगीतकार और निर्माता थे।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खुलासा किया था कि उन्हें नवंबर 2021 में स्टेज 3 जर्म सेल कैंसर का पता चला था। उनके पिता ‘रिज़रवॉयर डॉग्स’, ‘पल्प फिक्शन’ और ‘द इनक्रेडिबल हल्क’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। कॉर्मैक रोथ के परिवार में उनके माता-पिता, टिम और निक्की रोथ तथा भाई, हंटर रोथ हैं।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका-दक्षिण कोरिया ने किया संयुक्त युद्धाभ्यास, उत्तर कोरिया ने दी ‘करारा’ जवाब देने की चेतावनी

संबंधित समाचार