पीलीभीत: दुष्कर्म पीड़ित संग आई पुलिस की गाड़ी पलटी, सात घायल
पीलीभीत, अमृत विचार। दुष्कर्म पीड़ित को लेकर लखीमपुर गई मुरादाबाद पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पीड़ित, उसका भाई, इंस्पेक्टर समेत सात घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मुरादाबाद जनपद के थाना मझोला क्षेत्र की पुलिस एक मामले में लखीमपुर …
पीलीभीत, अमृत विचार। दुष्कर्म पीड़ित को लेकर लखीमपुर गई मुरादाबाद पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पीड़ित, उसका भाई, इंस्पेक्टर समेत सात घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मुरादाबाद जनपद के थाना मझोला क्षेत्र की पुलिस एक मामले में लखीमपुर के संपूर्णानगर क्षेत्र में गई थी। इस गाड़ी में एक इंस्पेक्टर, दरोग़ा सिपाही समेत चार पुलिसकर्मी, दुष्कर्म पीड़ित, उसका भाई, निजी चालक कुल सात लोग थे।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: नौगवां के बाद जहानाबाद में बुखार का कहर, महिला की मौत
वापसी के वक्त हाईवे पर गड़वाखेड़ा के पास पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सात लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय पुलिस ने सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां से हालत गंभीर होने पर रेप पीड़ित समेत दो को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कोतवाल नरेश त्यागी भी निजी अस्पताल गए और इलाज की व्यवस्था करायी। इसका पता लगने पर सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार भी ज़िला अस्पताल आ गए थे।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: चार दिवसीय महापर्व छठ का उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ समापन
