बरेली: प्रधान की तलाश में पुलिस, परिजन बोले हो न जाए एनकाउंटर
बरेली, अमृत विचार। बारादरी में भाजपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने दो दिन पहले एक संदिग्ध को उठाया तो उसके परिजन सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। और उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे का एनकाउंटर करवा सकती है। बारादरी के मोहल्ला एजाज नगर गौटिया में 14 अप्रैल की …
बरेली, अमृत विचार। बारादरी में भाजपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने दो दिन पहले एक संदिग्ध को उठाया तो उसके परिजन सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। और उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे का एनकाउंटर करवा सकती है।
बारादरी के मोहल्ला एजाज नगर गौटिया में 14 अप्रैल की रात चार दबंगों ने सुपर सिटी कॉलोनी निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष युनुस अहमद उर्फ डंपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात करने वाले रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन समेत तीन व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
आरोपियों के साथ ही मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों के करीबी सुभाषनगर क्षेत्र के मिलक रौंधी गांव के प्रधान को भी उठाया था। लेकिन उसकी लोकेशन घटना स्थल पर ना मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। अब बारादरी पुलिस दो दिन पहले प्रधान के भाई को पूछताछ के लिए थाने ले आई थी।
इस बात से नाराज परिजन सोमवार को कुछ गांव वालों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उसके चाचा ने उनके भतीजे को गलत मामले में एनाकाउंटर कर सकती है। पूरी बात सुनने के बाद अफसरों ने उन्हें समझाकर घर भेज दिया।
