छत्तीसगढ़: हवलदार ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक हवलदार ने अपने सर्विस हथियार से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाने में पदस्थ हवलदार अरुण उइके ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने इंसास राइफल से …
नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक हवलदार ने अपने सर्विस हथियार से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाने में पदस्थ हवलदार अरुण उइके ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि जब अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह घटनास्थल की ओर भागे जहां उन्होंने उइके को खून से लथपथ पाया। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
ये भी पढ़ें- जो खुद को आधुनिक कहते हैं, वे ही प्रकृति के दुश्मन बने हुए हैं : CM बघेल
अधिकारियों ने बताया कि उइके के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि उइके धमतरी जिले का निवासी था और कुछ समय पहले ही उसे कोहकामेटा थाने में तैनात किया गया था। वह पिछले हफ्ते ही दिवाली की छुट्टी के बाद काम पर लौटा था। अधिकारियों ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दूसरे दिन का आगाज मध्य प्रदेश की शैला गेड़ी नृत्य से हुआ
