कानपुर निकाय चुनाव : नामांकन के लिए नगर निगम में कक्ष निर्धारित , यहां जानें कहां जमा होगा पर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर । नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में निर्वाचन नामांकन प्रक्रिया के लिए मुख्यालय में कमरों का निर्धारण कर दिया गया है। जहां महापौर और शहर के सभी 110 वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। महापौर पद के नामांकन के लिए …

अमृत विचार, कानपुर । नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में निर्वाचन नामांकन प्रक्रिया के लिए मुख्यालय में कमरों का निर्धारण कर दिया गया है। जहां महापौर और शहर के सभी 110 वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। महापौर पद के नामांकन के लिए उनके निजी सचिव का कमरा तय किया गया है। नगर पंचायत बिठूर अध्यक्ष और सदस्य के नामांकन के लिए भी कमरा तय किया गया है। नगर निगम मुख्यालय की गोल बिल्डिंग में भूतल, प्रथम तल व द्वितीय तल में बने कमरों में ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यहीं पर बाद में महापौर और पार्षद पद के चुनाव के लिए आपत्तियां भी ली जाएंगी। इस बार नामांकन प्रक्रिया के समय कोई भी बाहरी व्यक्ति अंदर नहीं जा सकेगा।

यह होगी पूरी व्यवस्था

महापौर के निजी सचिव के भूतल में बने कक्ष में महापौर पद का नामांकन होगा। महिला पार्षद के कक्ष संख्या 4 में अध्यक्ष नगर पंचायत बिठूर का और पुरुष पार्षद कक्ष के कमरा नगर 5 में सदस्य नगर पंचायत बिठूर का नामांकर होगा । इसी तरह सचिव नगर निगम के कमरा नंरब 12 का इस्तेमाल नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए किया जाएगा।

पार्षदों के नामांकन के लिए यह कमरे आरक्षित

विभाग के आईजीआरएस के 15 नंबर कमरे में वार्ड 1 से 5 तक के पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन प्रक्रिया की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के कमरा नगर 37 में वार्ड 6 से 8, कैटिल कैचिंग विभाग के 36 नंबर कमरे में वार्ड 9 से 11, उद्यान विभाग के 39 नंबर कमरे में वार्ड 12 से 15, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन 40 नंबर कमरे में वार्ड 16 से 19, ट्रैफिक यातायात के 41 में वार्ड 20 से 22, प्रवर्तन अधिकारी 38 में वार्ड 23 से 26, प्रोजेक्ट सेल के 42 में वार्ड 27 से 30, जनसूचना विभाग के 43 नंबर में वार्ड 31 से 33, कार्मिक विभाग के 35 में वार्ड 34 से 38, सामान्य प्रशासन विभाग के 34 में वार्ड 39 से 41, चिकित्सा विभाग के 45 में वार्ड 42 से 45, कार्यालय अधीक्षक कार्मिक के 44 में वार्ड 46 से 47, जोनल अभियंता के 46 नंबर कमरे में 48 से 52 तक वार्ड का नामांकन होगा।

भंडार विभाग के 47 नंबर कमरे में वार्ड 53 से 55 तक, स्वास्थ्य विभाग के 33 नंबर कमरे में वार्ड 56 से 61 तक, सम्पत्ति विभाग के 48 नंबर कमरे में वार्ड 62 से 64, विज्ञापन विभाग के 49 नंबर कमरे में वार्ड 65 से 67, संयुक्त संघ विभाग के 50 नंबर कमरे में वार्ड 68 से 70, मुख्य कर निर्धारण के 62 नंबर कमरे वार्ड 71 से 73, विधि विभाग के 67 नंबर कमरे में वार्ड 74 से 76, जन्म मृत्यु कार्यालय 27 में वार्ड 77 से 81, मार्ग प्रकाश विभाग 28 में वार्ड 82 से 83, यूनियन कक्ष 30 में वार्ड 84 से 87, लेखा विभाग 29 में वार्ड 88 से 89, नक्शा विभाग 51 में वार्ड 90 से 93, सम्पित्ति विभाग 52 में वार्ड 94 से 98, जोनल अधिकारी जोन 4 के 53 नंबर कमरे में वार्ड 99 से 102, मार्ग प्रकाश विभाग 56 में वार्ड 103 से 107, स्वास्थ्य विभाग 55 में वार्ड 108 से 110 का नामांकन प्रक्रिया होगी।

यह भी पढ़ें:- बरेली: नगर निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहेगा- योगेश दीक्षित

संबंधित समाचार