बरेली: अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, कई समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महीने के पहले शनिवार को सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस पर अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या को सुनी। साथ ही कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण  किया गया। इस मौके पर पेंडिंग समस्याओं के बारे में भी अधिकारी ने जानकारी ली और उन समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया। ये …

बरेली, अमृत विचार। महीने के पहले शनिवार को सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस पर अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या को सुनी। साथ ही कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण  किया गया। इस मौके पर पेंडिंग समस्याओं के बारे में भी अधिकारी ने जानकारी ली और उन समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें:-बरेली: पड़ोसी के भैंस की पूंछ काट आरोपी फरार, पहले भी कर चुका है पीड़ित पर जानलेवा वार

सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम सिटी आरडी पांडेय समेत तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कुछ समस्याएं मौके पर ही निस्तारीत की।अन्य विभागों के अधिकारियों को जल्द समस्या निस्तारण करने आदेश दिया। जिला अधिकारी ने थाना हाफिजगंज में फरियादियों की समस्या सुनी और उनकी समस्या का जल्द निस्तारण करने को कहा।

ये भी पढ़ें:-रबर फैक्ट्री केस: बॉम्बे HC में दाखिल हस्तक्षेप आवेदन में संशोधन की तैयारी

संबंधित समाचार