अलीगढ़: बाग से एक अमरूद तोड़ने पर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में बाग से अमरूद तोड़ने के आरोप में शनिवार को 20 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति के भाई ने पुलिस को बताया …

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में बाग से अमरूद तोड़ने के आरोप में शनिवार को 20 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति के भाई ने पुलिस को बताया कि वह जंगल में गया था और लौटते समय उसने कथित तौर पर जमीन से एक अमरूद उठा लिया। उसके हाथ में फल देखकर, कुछ स्थानीय लोगों ने बाग के बगीचे की देखभाल करने वाले गार्ड ने उस पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया।

एक हिंदी समाचार एजेंसी के मुताबिक सर्कल अधिकारी एके पांडे ने कहा कि युवक जमीन पर बेहोश पड़ा मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। “एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच जारी है।”

यह भी पढ़ें:-श्रीलंका की नौसेना ने 15 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो नौकाएं भी जब्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा