अयोध्या : भरतकुंड महोत्सव में छाई रही विविध कार्यक्रमों की छटा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। नंदीग्राम भरतकुंड में हो रहे महोत्सव के छठवें दिन विविध कार्यक्रमों की छटा छाई रही। प्रातः प्राचीन भारत मंदिर से कलश यात्रा और भरत सरोवर की परिक्रमा पंडित पवन तिवारी और महोत्सव न्यास के सभी महिला और पुरुष प्रभारियों के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। परिक्रमा में महोत्सव अध्यक्ष डॉ अंजनी पांडेय, सचिव …

अमृत विचार, अयोध्या। नंदीग्राम भरतकुंड में हो रहे महोत्सव के छठवें दिन विविध कार्यक्रमों की छटा छाई रही। प्रातः प्राचीन भारत मंदिर से कलश यात्रा और भरत सरोवर की परिक्रमा पंडित पवन तिवारी और महोत्सव न्यास के सभी महिला और पुरुष प्रभारियों के नेतृत्व में प्रारंभ हुई।

परिक्रमा में महोत्सव अध्यक्ष डॉ अंजनी पांडेय, सचिव अंबरीश पांडेय, शुभम पांडे, साहबदीन गौड़, दिवाकर शर्मा प्रियंका शर्मा, अनीता सिंह,गीता, ललिता, अनन्या, तनु, शेफाली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। छठवें दिन शाम को मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी चिन्मयानंद , डॉ एसके पाठक, महंत अरविंद तिवारी ने दीप प्रज्वलन किया।

विशिष्ट अतिथि के रुप में जितेंद्र दुबे मिंटू, पंकज पाठक, शरद तिवारी, रितेश पांडे और अरुण सिंह मौजूद रहे। महोत्सव में बालिकाओं द्वारा सामूहिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। उत्तर मध्य क्षेत्र संस्कृति विभाग की टीम ने मनमोहक चरकुला नृत्य,मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की।

इसके बाद शीतला वर्मा की टीम ने प्राचीन संस्कृति से जुड़ा फरवाही नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का दिल जीत लिया। कलाकारों द्वारा रामायण को नृत्य नाटिका के द्वारा मंचन किया गया। लोक गायिका प्रकृति यादव, रंगीला वशिष्ठ,मानसी रघुवंशी, ज्योति शर्मा ओम प्रकाश निराला ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। संस्था के महासचिव सतीश पांडेय, योगेश मिश्र, बृजेंद्र दुबे आदि ने अतिथियों एवं कलाकारों का सम्मान किया।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या : दो माह चला अभियान, घर-घर हुई दस्तक, नहीं थमा डेंगू का कहर

संबंधित समाचार