IAC साहित्य उत्सव का आयोजन शुरू, लोकप्रिय भारतीय लेखक लेंगे भाग
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में आयोजित हो रहे एक सप्ताह की साहित्य उत्सव में भाग लेने के लिए तमाम भारतीय लेखक और हस्तियां ऑनलाइन-ऑफलाइन शहर में जमा हो रही हैं, जहां वे दुनिया के साथ भारतीय अनुभव और मूल्यों को साझा करेंगे। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र के प्रतिष्ठित संगठन ‘द इंडो अमेरिकन आर्टस काउंसिल (आईएएसी)’ का …
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में आयोजित हो रहे एक सप्ताह की साहित्य उत्सव में भाग लेने के लिए तमाम भारतीय लेखक और हस्तियां ऑनलाइन-ऑफलाइन शहर में जमा हो रही हैं, जहां वे दुनिया के साथ भारतीय अनुभव और मूल्यों को साझा करेंगे। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र के प्रतिष्ठित संगठन ‘द इंडो अमेरिकन आर्टस काउंसिल (आईएएसी)’ का आठवां वार्षिक साहित्य उत्सव सोमवार से शुरू हुआ।
ये भी पढ़ें:-झारखंड: तीन आदिवासी रचनाकार को मिला प्रथम जयपाल-जुलियुस-हन्ना साहित्य पुरस्कार
आयोजन की शुरूआत नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ बातचीत से हुई। आईएएसी के उपाध्यक्ष राकेश कौल द्वारा जारी बयान के अनुसार, आईएएसी साहित्य उत्सव उन लेखकों को सामने लाता है जो भारतीय अनुभवों और मूल्यों से जुड़ी कहानियां दुनिया के सामने पेश करते हैं। वे हमारे लिए साहित्यिक अनुभव के नये मानदंड तय करते हैं, हमारी कल्पनाओं को नई उड़ान देते हैं और अपने नेतृत्व से मानवता का भविष्य तय करते हैं।
न्यूयॉर्क में 7 से 13 नवंबर तक आयोजित हो रह एक सप्ताह लंबे उत्सव में भारत में जन्मी ब्रिटिश शेफ आस्मा खाना, मिशलिन स्टार शेफ विकास खन्ना, अभिनेत्री, नृत्यांगना और कोरियोग्राफर रुक्मणी विजयकुमार, प्रिया कुमारी और राजा मीर मुख्य वक्ता होंगे।
ये भी पढ़ें:-रामधारी सिंह दिनकर की Motivational कविता- ‘वीर’
