महेंद्र मौर्य हत्याकांड में पुलिस का खुलासा: शराब की एक बोतल की लालच में आरोपी ने की थी हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता/लखनऊ। महज एक बोतल शराब की लालच में 7 जुलाई 2022 को कपड़ा व्यापारी महेन्द्र मौर्य की हत्या करने वाले आरोपी को ठाकुरगंज पुलिस ने घैला पुल के पास से गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद आरोपी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शरण लिया था। किसी भी जिले में स्थाई न रुकने की …

अमृत विचार संवाददाता/लखनऊ। महज एक बोतल शराब की लालच में 7 जुलाई 2022 को कपड़ा व्यापारी महेन्द्र मौर्य की हत्या करने वाले आरोपी को ठाकुरगंज पुलिस ने घैला पुल के पास से गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद आरोपी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शरण लिया था। किसी भी जिले में स्थाई न रुकने की वजह से पांच माह से पुलिस पकड़ से दूर रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुद्धेश्वर भपटामऊ निवासी दिनेश सिंह (52) के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से गांव बहुराज मऊ थाना बीघापुर उन्नाव निवासी है।

ठाकुरगंज थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि 7 जुलाई 2022 की रात कपड़ा कारोबारी महेंद्र मौर्या उर्फ पुष्कर मौर्या (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में कई आरोपियों को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या में शामिल मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी से एक तरफा प्यार करता था। जिसने कई बार उसे धमकी भी दी थी। जिसे कपड़ा कारोबारी व उसके परिजनों ने नजरअंदाज कर दिया था।

महेंद्र को आरोपियों ने उस समय गोलियों से भूना था जब वह अपनी कार से घर जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि महेंद्र की शादी 25 जनवरी 2022 को हुई थी। सआदतगंज का संजय मौर्या महेंद्र की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। संजय महेंद्र की पत्नी का करीबी रिश्तेदार भी है। दोनों का रिश्ता मामा-भांजी का है। लेकिन इसके बाद भी संजय महेंद्र की पत्नी से शादी करना चाहता था। इसी जानकारी होने पर संजय के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह करा दी। वहीं इसी बीच महेंद्र की शादी संजय की तथाकथित प्रेमिका से हो गई।

हत्या के लिए शूटर को कराया था रिहा
पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के लिए संजय को शूटर की तलाश थी। इसके लिए वह अपने कुछ साथियों की मदद से ज्ञान सिंह यादव उर्फ ज्ञानी के संपर्क में आया। जो बाराबंकी जेल में बंद था। संजय उससे मिलने बाराबंकी की जेल गया। वहां बातचीत के बाद उसके जमानत का पूरा इंतजाम कर उसे जेल से जमानत पर बाहर निकाला। जमानत कराने के बाद महेंद्र के हत्या की सुपारी देते हुए उसकी हत्या कराई।

संजय व ज्ञानी ने बरसाई थी गोलियां
थाना प्रभारी के अनुसार पुल के पास हुई इस हत्याकांड में मुकेश व दिनेश ने महेंद्र के कार को ओवरटेक किया। जिससे वह कार को भगा न सके। इसके बाद संजय व ज्ञानी ने दोनों तरफ से घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर महेंद्र की हत्या कर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: समीक्षा अधिकारी के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार