आज ही देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का हुआ था जन्म, जानें 11 नवंबर का इतिहास
अबुल कलाम स्वतंत्रा सेनानी होने के साथ ही बहुत प्रसिद्ध शिक्षाविद् भी थे।
स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती यानी उनके जन्मदिवस को लोग राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप
नई दिल्ली। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती यानी उनके जन्मदिवस को लोग राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाते हैं। अबुल कलाम स्वतंत्रा सेनानी होने के साथ ही बहुत प्रसिद्ध शिक्षाविद् भी थे। इस दिन की शुरुआत साल 2008 में हुई जब उस समय की प्रेसिडेंट प्रतिभा पाटिल ने विज्ञान भवन में 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया। ये दिन राष्ट्र की शिक्षा में अनमोल योगदान देने वाले मौलाना अबुल कलाम आजाद को ट्रिब्यूट देने के लिए मनाया जाता है।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में ग्यारह नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1675-गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।
1888-शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म।
1905-द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।
1913-स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1918-पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1926-भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म।
1936-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म।
1937-अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थॉमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1950-भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1954-फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
1956-राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
1958-तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1973-मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1973-पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।
1978-मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।
1989-बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत हुयी।
2001-दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया
2008-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।
2014-पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।
ये भी पढ़ें- PM मोदी ने भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
