इटावा: अनामिका और भोला सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

इटावा। महात्मा गांधी सैनिक इंटर कॉलेज पछायगांव इटावा की छात्रा अनामिका शर्मा और छात्र भोला सिंह ने अजीतमल में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की 33 वीं मंडलीय विद्यालयी  खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।  दोनों खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में हुआ। 

अनामिका शर्मा  कक्षा 12 की छात्रा है।  वह 2019 में नेशनल गेम में भी प्रतिभाग कर चुकी है। अनामिका शर्मा ने गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग और चक्का फेंक (डिस्कस) में  स्वर्ण पदक प्राप्त किया। भोला सिंह कक्षा 12 ने लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।  

ऊंची कूद में भी रजत पदक प्राप्त किया।  प्रबंधक पूर्व ब्लाक प्रमुख  प्रदीप चौहान भुल्लन, प्रधानाचार्या उमा भदौरिया   दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित  कर शुभकामनाएं दी।  व्यायाम शिक्षक वीरपाल सिंह , यादवेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार सिंह, व राजेश यादव मौजूद रहे।

संबंधित समाचार