14 नवंबर: आज ही हुआ था देश के पहले PM का जन्म, अंतरिक्ष की दुनिया के लिए भी खास है दिन

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

आज 14 नवंबर है। भारत में यह तारीख देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन यानी बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नई दिल्ली। आज 14 नवंबर है। भारत में यह तारीख देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन यानी बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, यूपी के इलाहाबाद (प्रयागराज) में 14 नवंबर 1889 को जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था और बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे।

भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया गया था। हालांकि बाल दिवस से अलग और भी कई घटनाएं 14 नवंबर के नाम दर्ज हैं। ये घटनाएं देश और दुनिया से जुड़ी हुई हैं।

14 नवंबर की अन्य प्रमुख घटनाएं
1681 : आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल को एक अलग रियासत बनाने की घोषणा की।
1889 : स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
1922 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरूआत की थी।
1935 : आधुनिक जॉर्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म।
1948 : ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स का जन्म. वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े बेटे हैं।
1955 : कर्मचारी राज्य बीमा निगम का उद्घाटन।
1964 : आज के दिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाने का आधिकारिक ऐलान।
1969 : अपोलो-12 को प्रक्षेपित किया गया, जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा।
1973 : महारानी एलिजाबेथ की एकमात्र बेटी राजकुमारी ऐनी ने फ़ौज में लेफ्टिनेंट मार्क फ़िलिप्स से शादी की। यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का विरला अवसर था।
1991 : अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की।
2006 : भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जताई।
2008 : मून इंपैक्ट प्रोब चांद की सतह पर उतरा।



संबंधित समाचार