अल फलाह विश्वविद्यालय के चेयरमैन को गिरफ्तार,  धोखाधड़ी मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। दिल्ली में विस्फोट के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की शिकायत पर दर्ज दो प्राथमिकी के आधार पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अल फलाह विश्वविद्यालय के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कार्यवाही शुरू करने के बाद दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद अपराध शाखा ने निजी विश्वविद्यालय के कामकाज से संबंधित कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के संबंध में मामले दर्ज किए थे। अधिकारी ने बताया कि सिद्दीकी को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

ये भी पढ़ें :
राज्यसभा में भड़के विपक्ष के नेता खरगे, कहा- भारत-US डील की जानकारी ट्रंप से मिलना संसद का अपमान 

संबंधित समाचार