UP: मछुआरे ने तालाब में डाला जाल, मछली की जगह फंसा नवजात का शव, गांव में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मितौली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र मितौली की पुलिस चौकी मढ़िया बाजार क्षेत्र के दतेली खुर्द गांव के बाहर उस समय सनसनी फैल गई, जब मछली पकड़ने के लिए मछुआरे के डाले गए जाल में नवजात का शव आ गया। इससे हड़कंप मच गया।

गांव दतेली खुर्द में धोबहैय्या तालाब में बुधवार को मछली पकड़ने के लिए मछुआरे ने तालाब में जाल डाला तो उसमें एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। यह देख मछुआरे जाल छोड़कर भाग गए। शव पड़ा होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

 मढ़िया बाजार चौकी प्रभारी लल्लन सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर नवजात के शव को तालाब में किसने और किन परिस्थितियों में फेंका है।

संबंधित समाचार