लखनऊ : स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप, कई युवतियां पहुंची थाने, हिन्दू महासभा ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : गोमतीनगर थानाक्षेत्र में कैफे के नाम पर स्पा सेंटर और देहव्यापार का धंधा चल रहा है। यह आरोप बुधवार को थाने पहुंच कर कई युवतियों ने लगाया है।

आरोप इतना ही नहीं पीड़ित युवती ने तो यहां तक कहा है कि आरोपित ने धर्म छुपाकर उसके साथ दोस्ती की और बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी की अगुवाई में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल थाना पहुंचा और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। संगठन की ओर से आरोप लगाया गया कि युवतियों को न्याय दिलाने में देरी हो रही है।

दरअसल, राजधानी में पढ़ाई करने आई एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने धर्म छुपाकर उससे दोस्ती की और काम दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि स्पा सेंटर और हुक्का बार में काम दिलाने के नाम पर उसे नशीला पदार्थ दिया गया, आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और बाद में ब्लैकमेल किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपितों की शिकार कई और युवतियां भी हुई हैं, जिन्हें जनपद अमेठी, बाराबंकी और दिल्ली से नौकरी का झांसा देकर लखनऊ बुलाया गया था। 

वहीं पुलिस कहना है कि एक पीड़िता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका यदि अन्य पीड़िताओं की तरफ से भी लिखित तहरीर दी जाती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार