यूपी में निकाय चुनाव को लेकर AAP ने कसी कमर, प्रदेश भर में पार्टी करेगी कार्यकर्ता सम्मेलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। यूपी में निकाय चुनाव को लेकर के आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान के तहत प्रदेश भर में कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है। इस बारे में अमृत विचार से बातचीत में यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने बताया  पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगम/नगर पंचायत/नगर पालिका के क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी जिसके माध्यम से पार्टी पदाधिकारी पालिकाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता को बताएंगे और निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देने की अपील करेंगे ।

 प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की भी बढ़ी जिम्मेदारी 
आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले सम्मेलनों को लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। सभाजीत सिंह ने बताया  अलग अलग विधानसभाओं में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक 800 कार्यकर्ता सम्मेलन किये जायेंगे। इसमें मुख्य रूप से 77 पदाधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी भी है।

 सभी सीटों पर बूथ स्तर से होगी तैयारी
अध्यक्ष ने कहा  आम आदमी पार्टी निकाय की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नियमों के भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाने का काम किया और प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, जर्जर शिक्षा भवन, महिला असुरक्षा, प्रशासनिक लापरवाही, रिश्वतखोरी, नगर निगम में व्याप्त हैं पार्टी के खिलाफ लगातार अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज