इटावा :  डेंगू से विवाहिता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जसवंतनगर।  कस्बे की  डेंगू से विवाहिता की मौत हो गई। कोठी कैस्त निवासी रमेश यादव ने बताया कि उनकी पुत्री  नेहा   22 वर्ष की ससुराल फिरोजाबाद में  है।  

उसकी तबीयत करीब 20 दिनों से खराब थी।  फिरोजाबाद से ही इलाज चल रहा था।  जहां डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की।  उसकी देखभाल के लिए हम जसवंतनगर ले आए।  

शनिवार को  तबीयत ज्यादा बिगड़ी जिससे उसकी मौत हो गई।    परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।  मृतक अपने पीछे दो साल की एक बच्ची छोड़ गई है।