बरेली: नए साल से पहले यात्रियों को मिलेगी सौगात, चलाई जाएंगी 10 और ई-बसें

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

स्मार्ट सिटी के तहत अभी 15 बसों का हो रहा है संचालन

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत जिले में इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बस का संचालन हो रहा है। जिले को शासन की ओर से 25 बसें आवंटित कि गई हैं। जिसमें से अभी तक केवल 15 बसें ही मिल सकी हैं। अब जल्द ही शासन की तरफ से 10 और नई ई -बसें मिलेंगी। इन्हें देहात क्षेत्र के रूटों पर चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में शुरू होंगे तीन नए विभाग, मिलेगा स्टाफ

शहर में स्मार्ट सिटी के तहत ई बसों का संचालन किया जा रहा है। शुरुआत में बसों में सवारी नहीं मिल रही थी। जिसके बाद देहात के रुटों पर भी बसों का संचालन शुरु कराया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से इन बसों को जोड़े जाने से आय में भी वृद्धि हुई है। शहर में 25 बसों का संचालन होना है। लेकिन शासन की तरफ से अभी तक 15 बसें ही मुहैया कराई गई है।

अब नए साल से पहले 10 और बसों को शहर में भेजा जाएगा। जिसके बाद यात्री 25 बसों में सफर कर सकेंगे। इस मामले में ई बस सेवा के मैनेजर सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस महीने क अंत या दिसंबर में 10 और नई ई -बसें आ जाएंगी। जिसके बाद 25 बसों का संचालन अलग-अलग मार्ग पर किया जाएगा।

यह भी पढ़े- बरेली: कमीशन के खेल में फंसे वरिष्ठ सहायक, शासन ने मांगा जवाब

संबंधित समाचार