बरेली: डेंगू का पलटवार, जिला अस्पताल का वार्ड फिर फुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शनिवार को दोपहर तक 31 मरीजों का डेंगू वार्ड में चल रहा इलाज, लगातार बढ़ रहे मरीज

जिले में डेंगू-मलेरिया फिर तेजी से फैल रहा है। हर घर में बुखार से ग्रसित मरीज मिल रहे हैं। डेंगू मरीजों को बेहतर इलाज देने का दावा

बरेली, अमृत विचार जिले में डेंगू-मलेरिया फिर तेजी से फैल रहा है। हर घर में बुखार से ग्रसित मरीज मिल रहे हैं। डेंगू मरीजों को बेहतर इलाज देने का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां अधूरी नजर आ रहीं हैं। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में मरीजों की संख्या अधिक होने से भर्ती करने का संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: टीटीई की गिरफ्तारी के प्रयास तेज, कल दर्ज हो सकते हैं पीड़ित फौजी के बयान

डेंगू का प्रकोप शुरू होने के बाद हार्ट वार्ड में आठ बेड का वार्ड बना था, संख्या बढ़ने पर सात बेड और बढ़ाए लेकिन अब हालात बेकाबू हो गए हैं। 28 बेड के पूरे हार्ट वार्ड को डेंगू वार्ड बना दिया है। डेंगू ने दोबारा से पलटवार किया तो कुल 34 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं लेकिन मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।

शनिवार को जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में कुल 31 मरीजों का इलाज जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में शनिवार तक डेंगू के 328 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं।

वार्ड में लापरवाही चरम पर
डेंगू वार्ड में अव्यवस्थाओं का अंबार है यहां स्टाफ लगातार मरीजों को मच्छरदानी के बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं
, लेकिन मरीज मच्छरदानी हटाकर तीमारदारों से बातचीत कर रहे हैं। इतना ही नहीं तीमारदार मच्छरदानी हटाकर मरीजों को भोजन करा रहे हैं, जिससे सामान्य लोगों में भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- बरेली: दवाएं न होने से मरीजों की आंखों के ऑपरेशन बंद, वार्ड पड़ा खाली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Gen Z को गो संरक्षण से जोड़ने की तैयारी : योगी सरकार बनाएगी 10 हजार ‘गो मित्र’; गांवों में चलेगा अभियान
Maharajganj News : वन स्टॉप सेंटर से ‘चकमा’ देकर भागी किशोरी, पुलिस ने तलाश कर दबोचा; दो महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड
Shravasti News : श्रावस्ती में ‘शोपीस’ बना आरओ! ब्लॉक पहुंचे फरियादी पानी को तरसे, जगह-जगह कूड़े के ढेर ने खोली व्यवस्था की पोल
3 बेटे-बेटी और पत्नी फिर भी नहीं पहुचा कोई! 72 घंटे इंतजार के बाद गैरों ने दी करोड़पति बुजुर्ग को अंतिम विदाई, जानें पूरा मामला
Lucknow News: जन भवन में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भगवान शिव का किया पूजन