बहराइच: तालाब में डूबकर युवक की मौत, कई दिनों से बीमार था मृतक
अमृत विचार, बहराइच। जनपद के दुविधापुर गांव निवासी एक युवक तालाब के निकट नित्यकर्म कर रहा था। तभी पैर फिसलने से वह पानी में चला गया। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के मुताबिक मृतक कई दिनों से बीमार भी चल रहा था।रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम दुविधापुर निवासी रमेश कुमार गौतम (30) पुत्र गया प्रसाद कई दिनों से बीमार चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि रविवार शाम को युवक गांव में स्थित तालाब के निकट नित्यक्रिया के लिए गया था। तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पानी में चला गया। पानी में डूबकर युवक की मौत हो गई। गांव के लोगों ने शव बरामद किया। सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
