जौनपुर : अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक सहित कुएं में गिरा
अमृत विचार, मड़ियाहूं / जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बारीगावं नेवादा में आज सोमवार को कल्लू उर्फ मोनू बेनबंसी पुत्र बलवंत बेनवंशी निवासी ग्राम बारीगावँनेवादा ट्रैक्टर लेकर जुताई कर रहा था कि बगल में गांव के ही प्रेमचंद तिवारी का कुआं था
जिसमें फालउठा कर ट्रैक्टर पीछे करते समय असंतुलित होकर चालक सहित कुआं में पलट गया उस वक्त गांव का ही एक 16 वर्षीय युवक अंकित हरिजन पुत्र अच्छेलाल जो की बुरी तरह से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जिसका उपचार चल रहा है सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुच का राहत व बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड के जवानो को भी बुलाया गया जहाँ पर ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मशीन द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है जिससे ट्रैक्टर व चालक को बाहर निकाला जा सके।अब यह देखना है कि ट्रैक्टर चालक जिंदा है या नही यह समय बताएगा।इस घटना को लेकर गांव वालों में हड़कंप है।
