बाराबंकी: खाना बनाते समय महिला सहित तीन झुलसे, अस्पताल में भर्ती
बाराबंकी। शहर कोतवाली व थाना जैदपुर अंतर्गत खाना बना रहे दो पुरुष सहित एक महिला गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा शहर कोतवाली के 10 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में हुआ। जहां फॉलोअर पिंकू मौर्या पुत्र शिवराज (30) व रामसमुझ पुत्र रामाश्रय (58) सुबह साढ़े 6 खाना बना रहे थे।
12.jpg)
उन्होंने चाय बनाने के लिए एक बड़े पात्र में पानी चढ़ा रखा था। इसी बीच आग पर खौलता गरम पानी एकाएक दोनों पर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें साथी पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरा हादसे में थाना जैदपुर के ग्राम करीमगंज निवासी शिवकुमारी पत्नी राम कैलाश (40) खाना बनाते समय घर में गंभीर रूप से झुलस गई।
परिजनों ने बताया कि शिवकुमारी सुबह साढ़े 6 बजे अपने घर पर बच्चों के लिए नाश्ता बना रही थी। इसी बीच उनकी साड़ी में अचानक से आग लग गई। शिवकुमारी की चीख-पुकार सुनकर जब तक मौके पर परिजन पहुंचे। तब तक महिला आग की लपटों से घिर गई थी।
परिजनों ने किसी तरह आग बुझा कर उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जैदपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।
