बरेली: युवती से की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा, दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बारादरी की रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय में की शिकायत

बरेली, अमृत विचार। युवती को दबंग लंबे समय से परेशान करता आ रहा है। युवती ने जब उसकी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम में आई दरार, कंपनी के कर्मचारी ने की घंटों मशक्कत

बारादरी के गोपाल नगर की रहने वाली युवती ने बताया कि उसे मोहल्ले का युवक लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह कई बार उसकी शिकायत उसके परिजनों से की है, लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं आया। युवती ने बताया कि मंगलवार को दुकान पर सामान लेने जा रही थी।

इसी बीच आरोपी ने उसका रास्ता रोककर छेड़खानी की तो युवती ने विरोध करते हुए उसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही। इसपर दबंग ने युवती के साथ गोली-गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी और फरार हो गया। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 11 बिल्डरों को पुलिस ने किया भूमाफिया घोषित, 17 के खिलाफ हुई थी एफआईआर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Sitapur News : घर लौट रही विवाहिता पर बरसी गोलियां, बिसवां सर्किल क्षेत्र के भगौतीपुर गांव की है घटना
मैं गा नहीं सकता... लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं, CM योगी ने कलाकारों से की मजेदार अंदाज में संवाद
Kannauj News : शिक्षक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सड़क किनारे मिला शव; परिजनों ने लगाया धोखे से लोन और वेतन हड़पने का आरोप
Sitapur News : बिहार के शराब तस्कर सीतापुर में गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश, पुलिस और टोल से बचने के लिए अपनाते थे नया तरीका
Bareilly News: बरेली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है B-737 की उड़ान, अकासा ने दिया प्रस्ताव